फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मुख्यमंत्री के निर्देश पर भी प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई

Wed, 02 Sep 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में मालिनी गौरव सेनानी एवं पूर्व अर्द्धसैन्य बल संगठन को दान दी गई भूमि को कब्जा मुक्त करने के मामले में मुख्यमंत्री की ओर से कार्रवाई करने के निर्देश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया है।
विज्ञापन

मालिनी गौरव सेनानी एवं पूर्व अर्द्धसैन्य बल संगठन के अध्यक्ष कुबेर जलाल ने बताया कि 11 अगस्त को मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए जनता दर्शन कार्यक्रम में संगठन की ओर से शिकायती पत्र दिया गया था। संगठन को नरेश नैथानी, निवासी 132 पंडितवाड़ी फेस-2, प्रेमनगर, देहरादून द्वारा 9 फरवरी, 2021 को दानस्वरूप 1700 वर्ग फिट भूमि ग्राम उत्तरी झंडीचौड़, पट्टी हल्दूखाता, परगना भाबर, तहसील-कोटद्वार के खतौनी खाता संख्या 83, खेत संख्या 263ख मध्य दी गई थी।
इस भूमि पर एक व्यक्ति और उसके परिवार की ओर से कब्जा किया गया है। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार प्रशासन को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें