फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद आग में झुलसकर बचाई दस बकरियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लाक के सिमल्या गांव निवासी एक युवक ने खुद की जान जोखिम में डालकर जंगल की आग से अपनी 10 बकरियों की जान बचा ली। बकरियों को बचाते समय वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने उसे राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिमल्या निवासी द्रोपदी देवी ने बताया कि उनके गांव सिमल्या के पास के जंगल में आग लगी हुई थी। शनिवार दोपहर को उनका बेटा सतबीर सिंह (18) पुत्र स्व. चंद्रमोहन जंगल के नजदीक बकरी चरा रहा था। तभी बकरियां भागकर जंगल की ओर आग के पास चली गईं। बेटा भी बकरियों को बचाने के लिए जंगल में चला गया। वह बकरियों को जंगल से बाहर भगा ही रहा था, तभी आग तेज हो गई और वह बकरियों समेत आग की तेज लपटों से घिर गया। आग से बकरियों को झुलसता देख उसने हिम्मत दिखाई और अपनी परवाह किए बिना बकरियों को बचाना शुरू कर दिया। उसने एक-एक कर बकरियों को तो आग से बाहर निकाल दिया, लेकिन इस दौरान वह आग की तेज लपटों से बुरी तरह से झुलस गया। झुलसी हालत में वह जंगल से बाहर निकला और खेत में गिर गया। उसके झुलसने की खबर मिलते ही वह गांव वालों के साथ मौके पर पहुंची और उस पर पानी डाला। इसके बाद उसे बेस अस्पताल कोटद्वार लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. डीसी काला ने बताया कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें