फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कार्ड वाले श्रमिकों का बनेगा अस्थायी श्रम कार्ड: हरक सिंह

विज्ञापन
कोटद्वार में श्रम विभाग की श्रमिक राशन किट योजना का शुभारंभ करते श्रम एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह र? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भवन एवं निर्माण कर्मकार बोर्ड की ओर से कोरोना संकट काल में श्रमिकों के लिए बनाई गई प्रदेश स्तरीय श्रमिक राशन किट योजना कोटद्वार से शुरू हो गई। राशन किट की इस योजना से प्रदेश के तीन लाख मजदूरों को सीधा लाभ होगा। श्रम एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने 23 श्रमिकों को राशन किट भेंटकर योजना का विधिवत शुुभारंभ किया।
विज्ञापन

बुधवार को मंत्री के बद्रीनाथ मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम मेें श्रम एवं वन मंत्री ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी मजदूर को भूूूखा नहीं रहने दिया जाएगा। जिन श्रमिकों के पास श्रम कार्ड नहीं है उनके लिए अस्थायी श्रम कार्ड बनाकर उनको भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। श्रम मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से बिना श्रम कार्ड वाले श्रमिकों की तलाश कर उनका अस्थायी श्रमकार्ड बनाने में मदद करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने शुरुआती रूप में 21 पंजीकृत श्रमिकों को राशन किट और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक पाउडर का पैकेट भेंट किया। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त अरविंद सैनी, सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी, श्रम पर्वतन अधिकारी भगवती जुयाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश त्रिपाठी, श्रम मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रप्रकाश नैथानी, राकेश मित्तल, सतीश गौड़, मनीष रावत, विकास माहेश्वरी, सतीश गौड़, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें