फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तेलीसोत नाले से पश्चिमी झंडीचौड़ के तटीय इलाकों में हो रहा भूकटाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-37 पश्चिमी झंडीचौड़ में बरसाती नाले तेलीसोत से लगातार भू-कटाव हो रहा है। अब तक कई बीघा उपजाऊ कृषि भूमि बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है। क्षेत्रवासियों ने भू-कटाव को रोकने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। पूर्व पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्यम से डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन




ज्ञापन में कहा कि तेलीसोत नाले से उनके वार्ड के तटीय इलाकों में लगातार भूकटाव हो रहा है। अब तक किसानों की कई बीघा उपजाऊ कृषि भूमि बाढ़ में बह चुकी है। यही नहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की चयनित भूमि, परिवहन विभाग के नवनिर्मित ऑटोमेटेड टेस्टिंग लेन की भूमि भी बाढ़ में बह चुकी है। साथ ही प्रेमनगर कॉलोनी में रह रहे 30 परिवारों को भी खतरा बना हुआ है। कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए छह माह पूर्व टेंडर कराए गए थे। आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा अभी तक सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं कराया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन, राजेंद्र सिंह चौहान, हरि सिंह रावत, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें