फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरसंचार लाइन क्षतिग्रस्त, दर्जनों फोन डेड

Fri, 29 Jan 2016 10:00 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर नाले की खुदाई के कारण दूरसंचार विभाग की भूमिगत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। केबल कटते ही गोविंदनगर और काशीरामपुर तल्ला के दर्जनों बेस फोन बंद हो गए। इससे क्षेत्र में ब्रॉडबैंड और इंटरनेट के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल ने फोन सेवाएं बाधित होने के लिए नगरपालिका के ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

क्षेत्र में आए दिन हो रहे निर्माण बीएसएनएल और उसके उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहे हैं। देवी रोड, नजीबाबाद रोड और भाबर रोड पर कभी सड़क निर्माण तो कभी नाला निर्माण के लिए दर्जनों बार बीएसएनएल की भूमिगत केबल कट चुकी है। शुक्रवार को स्टेशन रोड पर नगरपालिका द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण के चलते गोविंदनगर और काशीरामपुर तल्ला की चार सौ पियर और आठ सौ पियर की केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे क्षेत्र के टेलीफोन डेड हो गए। इससे कई सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं में काम ठप हो गया।
बीएसएनएल के एसडीओ राकेश कुकरेती ने बताया कि नगरपालिका के ठेकेदार स्टेशन रोड पर नाला बनवा रहे हैं, जिसमें मनमाने ढंग से खुदाई की जा रही है। भूमिगत केबल की मरम्मत कराकर व्यवस्था बहाल करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें