फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में चमकेगा भाबर का उत्कर्ष

Tue, 07 Jun 2016 09:14 PM IST
अमर उजाला/किशनपुर (कोटद्वार)।
विज्ञापन
उत्कर्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाबर के ग्राम हल्दूखाता निवासी उत्कर्ष शर्मा का तेलगांना में होने वाली 61वें राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता की अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।  तेलंगाना में बुधवार को उसका पहला मैच है।
विज्ञापन


ग्राम हल्दूखाता के साधारण परिवार में जन्मे उत्कर्ष के पिता उमेंद्र ने बताया कि उसे बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी। 2013 में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में प्रवेश दिलाया। बतौर कॉलेज की टीम से उत्कर्ष ने दो राज्य स्तरीय व एक राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने बेहतर हुनर का प्रदर्शन किया।

नवंबर 2014 में देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य टूर्नामेंट में उत्कर्ष को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इसी प्रतियोगिता में उत्कर्ष का चयन 61वें राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता की अंडर 14 किक्रेट टीम के लिए किया गया। उसके कोच हरप्रीत सिंह ने बताया कि तेेलंगाना में हो रही राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज को पहला मैच है जिसमें उत्कर्ष भी खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें