फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के हुक पर लटका मिला किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में बुधवार सुबह एक किशोर पंखे के हुक पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसआई दीपक तिवारी ने बताया कि उन्हें किशोर के आत्महत्या करने की सूचना मिली। जिस पर वे बेस अस्पताल पहुंचे। जहां पूछताछ में किशोर के परिजनों ने बताया कि मृतक विकास सिंह गुसाईं (16) पुत्र चतर सिंह गुसाईं निवासी घमंडपुर कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार सुबह वह सुबह की सैर से घर लौटा और अपने आप को कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद करीब साढ़े नौ बजे परिजन उसे नाश्ता करने के लिए बुलाने उसके कमरे में गए, तो वह चुन्नी के सहारे पंखे के हुक पर लटका हुआ था। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई ने बताया कि किशोर का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके पर कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें