अनलॉक-5 में मिली छूट के बाद अब कोटद्वार रोडवेज डिपो ने भी प्रदेश और अन्य राज्यों में बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। अब 15 अक्तूबर से कोटद्वार से चंडीगढ़, अमृतसर, संगरूर, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
कोटद्वार रोडवेज के एआरएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि 15 अक्तूबर से चंडीगढ़ की सेवा को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। यह बस सुबह 11:30 पर कोटद्वार से चलकर देर शाम 7:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और चंडीगढ़ से सुबह 11:15 पर चलकर शाम 6:30 बजे कोटद्वार पहुंचेेगी। अमृतसर (पंजाब) के लिए दोपहर 12:30 पर बस रवाना होकर चार बजे सुबह अमृतसर पहुंचेेगी और अमृतसर से दोपहर 12:55 पर चलकर शाम पांच बजे कोटद्वार पहुंचेगी। संगरूर (पंजाब) के लिए सुबह 10:30 पर बस रवाना होगी, जो सात बजे शाम संगरूर पहुंचेगी। यही बस संगरूर से नौ बजे रात को सुबह पांच बजे कोटद्वार पहुंचेगी। फरीदाबाद (हरियाणा) के लिए दिन के दोपहर 12 बजे कोटद्वार से बस रवाना होगी, जो शाम 7:30 पर पहुंचेगी। वहां से रात नौ बजे चलकर तड़के चार बजे कोटद्वार पहुंचेगी। गुरुग्राम (हरियाणा) के लिए सुबह 11:30 पर कोटद्वार से बस चलेगी, जो देर शाम 7:30 पर गुरुग्राम पहुंचेगी। यही बस वहां से 8:30 पर चलेगी और तड़के चार बजे कोटद्वार पहुंच जाएगी।