संगठन के मंडलीय संरक्षक मुकेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी, जिला महामंत्री मनमोहन चौहान ने सरकार पर मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत रमसा के विद्यालयों में स्थानांतरित शिक्षकों को अवशेष वेतन, बोनस और यात्रा बिलों का भुगतान भी नहीं मिला है।
प्रदर्शनकारियों में संरक्षक बलवीर सिंह रावत, रघुराज चौहान, लक्ष्मण रावत, बलराज गुसाईं, संग्राम सिंह नेगी, अब्बल सिंह, राकेश कठैत, जसपाल गुसाईं, राकेश पोखरियाल, कुलदीप बलूनी, हरीश जोशी, केवी शास्त्री, कमल किशोर मिश्रा, आशीष खर्कवाल, सतेंद्र चमोली, जगदीप उनियाल, गिरीश रावत, कमल रावत और हरदीप रावत आदि मौजूद थे।
गोपेश्वर। सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जुलूस की शक्ल में पहुंचे। यहां शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह रावत, प्रदीप भंडारी, प्रकाश चौहान, मोहन नेगी, दिनेश धीमान, कुंवर सिंह रावत, लक्ष्मी नेगी, देवकी कोहली, सीमा रावत तथा राम लाल आर्य आदि मौजूद थे।