कोटद्वार। आईएचएमएस की ओर से उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तराखंड के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज सुखरो में डिजिटल उड़ान कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्घाटन यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने किया। यूकॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह राणा ने विज्ञान एवं नवाचार को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता प्रो. हर्ष कुमार ने डिजिटल शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भविष्य की तकनीकों पर विचार रखे। डॉ. सिद्धार्थ घनसेला ने साइबर सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग व ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए।
डॉ. प्रदीप सेमवाल ने आधुनिक डिजिटल तकनीकों एवं नवाचार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. राजीव कुमार ने एआई एवं तकनीकी नवाचारों में उपलब्ध कॅरिअर संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। आयोजक एवं यूकॉस्ट समर्थित एससीपी परियोजना के प्रोजेक्ट अन्वेषक डॉ. प्रवीण त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित कार्यशाला में डॉ. संजय शर्मा, अनुराग सेमवाल, कौशल कुमार ने तकनीकी सत्रों का संचालन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरएस रावत, प्रवक्ता बृजेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संवाद