फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गढ़वाल आयुक्त ने राजनीतिक दलों से विसंगतियों पर की चर्चा

Wed, 15 Jul 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील, पोलिंग बूथों का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन

कोटद्वार। गढ़वाल आयुक्त एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ऑब्जर्वर आनंद स्वरूप ने बुधवार को तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची में सामने आई विसंगतियों पर चर्चा की। उन्होंने एसडीएम संदीप कुमार के साथ विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण भी किया। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में कई विसंगतियां सामने आई है। इनमें सबसे अधिक 39,939 मामले कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में पाए गए हैं।
बैठक में आयुक्त ने बताया कि 14 जुलाई को आलेख्य निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है और 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। आयुक्त ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतदाता सूची का परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और त्रुटियों को दूर कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय संगठन मंत्री रोहित डंडरियाल ने 50 फीसदी से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में न लगाने और मैपिंग की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। बैठक के दौरान युवक गुलशन भाटिया ने बताया कि उनके पिता हरीश भाटिया और ताऊ स्व. दीनानाथ भाटिया का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं है जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के नाम हैं।
विज्ञापन

इस पर आयुक्त ने उन्हें फॉर्म-6 भरकर विसंगति दूर कराने का भरोसा दिया। बैठक में नगर आयुक्त पीएल शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रावत, राकेश शर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के बाद गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों के साथ नजदीकी पोलिंग बूथों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें