कोटद्वार। टीसीजी पब्लिक स्कूल में संस्थापक त्रिभुवन चंद्र घिल्डियाल की पुण्य स्मृति में नौवी अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक महंत दलीप रावत ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही जीत के समान होता है। कनिष्ठ वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल एवं ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल कोटद्वार संयुक्त रूप से प्रथम, हेड हेरिटेज एकेडमी कोटद्वार द्वितीय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार तृतीय रहा।
वरिष्ठ वर्ग में एवीएन पब्लिक स्कूल कोटद्वार प्रथम, आरसीडी पब्लिक स्कूल कोटद्वार द्वितीय एवं टीसीजी पब्लिक स्कूल व बाल भारती स्कूल कोटद्वार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में एयूजीआईसी श्रीकोटखाल के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. जितेंद्र सिंह नेगी, पीजी काॅलेज कोटद्वार के कला वर्ग के विभागाध्यक्ष डाॅ. विनोद सिंह भंडारी एवं कोटद्वार के आईटी विभाग के अनिल सिंह रावत शामिल रहे।
टीसीजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीना की देखरेख में हुए कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अनुज ध्यानी व दिशा रावत ने संचालन किया। कार्यक्रम में अंबेश पंत, शिवांगी रावत, शिवानी, नीलम नौडियाल, अमनप्रीत कौर, साक्षी, अजय खंतवाल, अनूप सिलास, पुनीत मेहरा, शुभम भारद्वाज, अंकित पंत उपस्थित रहे।