फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वैज्ञानिक उपकरणों पर आधारित रंगोली में चमकीं प्रतिभाएं

Fri, 31 Jul 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्य डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय की जयंती पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

कोटद्वार। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में महान भारतीय वैज्ञानिक आचार्य डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय की जयंती पर विज्ञान सप्ताह की शुरुआत की गई।
शुक्रवार को प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संगीता रावत, संगीता कुकशाल, राहुल भाटिया एवं पूनम नेगी ने शुरुआत की। प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती एवं महेंद्र गौड़ ने छात्र-छात्राओं को आचार्य डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय के प्रेरणादायी जीवन, वैज्ञानिक योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञान सप्ताह के पहले दिन वैज्ञानिक उपकरणों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 25 समूहों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में भूपेंद्र सिंह, राजन कुमार एवं सरोज नेगी रहे। वैज्ञानिक उपकरणों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सरस, हर्षित, अनुष्का, दिव्या और आरुषि, सब-जूनियर वर्ग में रेयांश, दिव्यांशु, अक्षत, प्रियांशु और अभिमन्यु एवं सीनियर वर्ग में गुंजन, तन्नू, नैतिक, अनुराग व आयुषी के समूह अव्वल रहे।
विज्ञापन

अंत में रंगोली प्रतियोगिता प्रभारी संगीता कुकशाल एवं पूनम नेगी ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान सप्ताह के द्वितीय दिवस पर होने वाली विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जानकारी दी। विद्यालय के परीक्षा एवं मीडिया प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी सहित राकेश चमोली, शिवराम बडोला, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, मधुबाला नौटियाल, साक्षी अग्रवाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें