कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में एमकेवीएन स्कूल की समीक्षा ने बाजी मारी।
आर्य समाज कोटद्वार के सभागार में शुक्रवार को आयोजित भाषण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि आर्य कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य रेनू नेगी एवं विशिष्ट अतिथि एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी रहे। शिक्षा ही नहीं संस्कार भी चाहिए, नशामुक्त उत्तराखंड चाहिए... शीर्षक पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में एमकेवीएन स्कूल की छात्रा समीक्षा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय, एसबीएम स्कूल की छात्रा लाइबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रकाश चंद्र कोठारी ने नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए मिलजुलकर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिव प्रकाश कुकरेती, चंद्रप्रकाश नैथानी, राकेश मोहन सुंद्रियाल, रमाकांत कुकरेती, कृष्ण कुकरेती, रेनू नेगी, मयंक प्रकाश कोठारी उपस्थित रहे।