कोटद्वार। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित समारोह में 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समाज के सदस्यों, उल्लेखनीय सेवाओं और उपलब्धियों के लिए समाज के अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने कहा कि देश के करीब 17 राज्यों में महासंगठन की इकाई काम कर रही है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन के लिए हम सभी को मिलजुलकर प्रयास करने चाहिए। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने शहर की समस्याओं से मिलजुलकर निपटने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र कुमार अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के व्यक्तित्व और कृतित्व से अवगत कराया। अध्यक्ष रामप्रसाद जिंदल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
वैश्य महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल की अध्यक्षता एवं कवि प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित समारोह में 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समाज के सदस्यों नरेंद्र अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, सुरेश चंद्र जैन, सतीश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इनके अलावा विभिन्न सेवाओं एवं उपलब्धियों के लिए प्रवीन थापा, नितिन अग्रवाल, कमल बिष्ट, सूरज कुकरेती, राघव गोयल, समृद्धि बंसल, रामप्रसाद जिंदल, राजीव अग्रवाल, अनिल गोयल, महेंद्र अग्रवाल, अमायरा सिंघल, दर्पण मित्तल को सम्मानित किया गया। समारोह में 24 मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतियोगिता के विजेता बच्चों एवं महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में महामंत्री विनय अग्रवाल, चेतन गोयल, उमेश अग्रवाल, दिनेश ऐरन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।