ज्ञान भारती स्कूल में आयोजित हुई स्पोर्ट्स मीट
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को वार्षिक स्पोर्ट्स मीट आयोजित की गई। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और मैराथन सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व महिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता रंजना रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, अति विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मेजर दरबान सिंह गुसाईं और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भुवन मोहन सिंह गुसाईं ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंजना रावत ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। सुदर्शन सिंह बिष्ट ने शिक्षा और खेलों में अनुशासन का महत्व बताया। प्रधानाचार्या शिवानी नेगी ने बताया कि विभिन्न वर्गों में रेस, मैराथन, स्पून रेस, टॉफी रेस, वन लेग रेस, जलेबी रेस और सैक रेस आयोजित की गईं। बैडमिंटन के बालक वर्ग में प्रियांश और बालिका वर्ग में अंशिका विजेता रहीं। सीनियर वर्ग की मैराथन में प्रणव सिंह रावत और आस्था कोटनाला प्रथम रहे। वॉलीबाल में टैगोर हाउस विजयी रहा। प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर अभय रावत ने किया।