फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था गड़बड़ाई : पावंटा साहिब और लैंसडौन की बसों के पहिये थमे

Sun, 11 Jan 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला पर ही खड़ी रह गई पावंटा साहिब की बस, लैंसडौन के यात्री नहीं मिले
विज्ञापन

मेंटेनेंस की ढुलमुल व्यवस्था के कारण गुरुग्राम की बस एक घंटा और जयपुर की दो घंटा विलंब से चली
कोटद्वार। अग्निवीर सेना भर्ती से ऐन पहले रोडवेज बसों का संचालन गड़बड़ा गया। रविवार सुबह लैंसडौन एवं पावंटा साहिब की बसें संचालित नहीं हुईं और गुरुग्राम व जयपुर की बसें काफी विलंब से संचालित हुईं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
लैंसडौन एवं अन्य पर्यटन केंद्रों पर सैरसपाटे के लिए आए पर्यटक और वीकेंड पर अपने घरों को आए लोग रविवार को मैदानी क्षेत्रों में लौटने के लिए कोटद्वार पहुंचे थे। यहां से उन्हें रोडवेज बसों से दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर आदि क्षेत्रों में निकलना था। सुबह 10:30 बजे कोटद्वार से जयपुर और सुबह 11:30 बजे कोटद्वार से गुरुग्राम जाने वाली रोडवेज बस जब काफी देर तक अड्डे पर नहीं पहुंची तो यात्री परेशान होने लगे।
विज्ञापन

कार्यालय से सही जानकारी नहीं मिलने पर कुछ यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने एक घंटे बाद तक भी बस नहीं पहुंचने पर हंगामा किया। मेंटेनेंस में काफी समय लगने पर एआरएम अनुराग पुरोहित स्वयं कार्यशाला पहुंच गए। उन्होंने बसों की मेंटेनेंस का जायजा लिया और कार्य में गंभीरता लाने के निर्देश दिए। काफी मशक्कत के बाद दोनों बसें 12:30 बजे डिपो पहुंचीं।
.
नहीं चलीं लैंसडौन और पावंटा साहिब की बस
कार्यशाला में बस फिट नहीं होने के कारण रविवार सुबह पावंटा साहिब की बस सेवा रद्द कर दी गई। वहीं, सुबह संचालित होने वाली लैंसडौन बस सेवा भी संचालित नहीं हुई। इसका कारण यात्री न होना बताया गया। डिपो द्वारा इस बस को नजीबाबाद संचालित किया गया।
विज्ञापन

.
बत्ती रही गुल, पेट्रोल पंप से बनी ड्यूटी स्लिप
बिजली के खंभों पर एबीसी कंडक्टर विद्युत लाइन बदलने का काम होने के कारण बिजली का शटडाउन लिया गया था। रोडवेज डिपो पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण रूट पर जाने वाली बसों की ड्यूटी स्लिप नहीं बन सकी। डिपो से काफी फासले पर स्थित पेट्रोल पंप पर अस्थायी व्यवस्था कर ड्यूटी स्लिप बनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें