फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र हत्याकांड में पुत्र समेत दो गिरफ्तार

Fri, 06 May 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
सुरेंद्र हत्याकांड में गिरफ्तार विकास और उसका दोस्त जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मानपुर गांव में रिटायर्ड रेलवे कर्मी सुरेंद्र डबराल की हत्या के मामले में उसके पुत्र समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या की। बेटे को यह डर सता रहा था कि कहीं उसके पिता मकान समेत पूरी संपत्ति बेच न दें। घटना के दिन सुरेंद्र ने बेटे को संपत्ति में एक कौड़ी न देने की धमकी दी थी, जिस पर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


मानपुर के खंतवाल मोहल्ले में मंगलवार रात हुए सुरेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि मृतक सुरेंद्र डबराल रेलवे से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनके साथ केवल बेटा विकास डबराल रहता था, जो नशेड़ी प्रवृत्ति का था और आए दिन शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा कर पिता से रुपयों की मांग करता रहता था। कुछ दिन पूर्व सुरेंद्र ने विकास को अपनी संपत्ति में से एक कौड़ी भी न देने और मकान, जमीन बेचने की धमकी दी थी।

इससे विकास परेशान हो उठा था। मंगलवार की रात उसने अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त जितेंद्र सिंह के साथ मिलकर सुरेंद्र के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या को स्वाभाविक मौत साबित करने के लिए उन्होंने कमरे और घर में पड़े खून को साफ कर सबूत मिटाने के प्रयास किए और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विकास और उसके दोस्त जितेंद्र ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर मृतक के खून को साफ करने में प्रयोग किया गया तौलिया भी बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें