फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिका प्रशासन ने किया स्कूली बच्चों को सम्मानित

Thu, 05 May 2016 07:54 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सम्मानित होते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2015 के सफल आयोजन पर पालिका प्रशासन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में शहर के 250 छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सराफ धर्मशाला में आयोजित पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह में पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने कहा मेले के सफल आयोजन में स्कूली छात्रों को महत्वपूर्ण योगदान हैं। कहा कि उनके सहयोग के बिना किसी बड़े आयोजन की सफलता की कामना नहीं की जा सकती। मैठानी ने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले छात्र अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

छात्रों को पुरस्कृत करने का उद्देश्य को छात्रों को प्रोत्साहित करना है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल, रैनबो पब्लिक स्कूल, गुरुरामराय पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट, मार्शल पब्लिक स्कूल, रीवर वैली, मास्टर मांइड, ओंकारानंद, आयरिश पब्लिक स्कूल, जीआआईसी श्रीनगर, जीजीआईसी श्रीनगर, जीआईसी स्वीत, चिल्ड्रन एकेडमी श्रीनगर के करीब 250 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन अनूप बहुगुणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें