फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग

Thu, 05 May 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
सुरेंद्र हत्याकांड में छानबीन करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर से सटे मानपुर गांव में रिटायर रेलवे कर्मी सुरेंद्र डबराल हत्याकांड में कोतवाली पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस साक्ष्यों को एकत्र करने में जुट गई है। हत्याकांड के तार मृतक के पुत्र और उसके दोस्त के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। एएसपी के निर्देश पर श्रीनगर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का मुआयना कर मृतक के कमरे से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के बेटे को अंतिम संस्कार के बाद फिर से पूछताछ के लिए थाने ले आया गया है। पुलिस मामले की कड़ी जोड़ने में लगी है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। समझा जा रहा है कि शुक्रवार दिन तक हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। परिजनों से मिली संदिग्ध अवस्था में मौत की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दीवार-फर्श पर मिले खून के नमूने लिए
बृहस्पतिवार को एसएसआई विजय सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने मृतक के पुत्र विकास डबराल और उसके दोस्त जितेंद्र सिंह के बयानों के आधार पर आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। श्रीनगर से आई फोरेंसिक टीम ने मृतक सुरेंद्र डबराल के कमरे की तलाशी ली और दीवार, फर्श के साथ कई जगह मिले खून के नमूने लिए। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर साक्ष्य मिटाए गए हैं। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। बताया कि मृतक के रिश्तेदार योगेश बलोदी निवासी अपर कालाबड़ कोटद्वार की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के दिन मृतक के कमरे में संघर्ष होने के भी प्रमाण मिले हैं, लेकिन पुलिस अभी हत्या के उद्देश्य पर उलझी हुई है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें