फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखरो पुल हल्के वाहनों के लिए खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे 50 दिन बाद शनिवार दोपहर सुखरो नदी का नींबूचौड़ पुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इससे 43 गांवों के लोगों ने राहत मिली है।पहले पुल को दो पहिया फिर दो घंटे बाद हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

बीते दो सितंबर को भू-कटाव के कारण पुल का पिलर धंस गया था। इस कारण आवाजाही बंद कर दी गई। एक हफ्ते के बाद भारी वाहन भी आवाजाही कर सकेंगे।
शनिवार को पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुखरो पुल पर एकत्र हो गए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता कर पुल को हल्के वाहनों के लिए खोलने की मांग की। इसके बाद पुल खोल दिया गया। इस मौके पर हरीश द्विवेदी, जगदीपक रावत, महेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, श्रवन सिंह रावत, पुष्कर रावत, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें