फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: उल्लेखनीय कार्य करने पर दिया सुधींद्र सम्मान

Thu, 23 Oct 2025 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर में दो फोटो लगनी हैं..........
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के झंडीचौड़ में पत्रकार सुधींद्र सिंह नेगी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 लोगों को सुधींद्र सम्मान से सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार सुधींद्र नेगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जीआईसी कण्वघाटी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और लोकगीतों पर प्रस्तुति दी। आयोजकों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक बनियाल, खेल के क्षेत्र में मनोज नौडियाल, दीपक बड़थ्वाल, साहित्य के क्षेत्र में डॉ. नंद किशोर ढोंडियाल, पर्यावरण के क्षेत्र में सूर्य प्रकाश, शिक्षा के क्षेत्र में अभिलाषा भारद्वाज, समाजसेवा के क्षेत्र में मंजू रावत, राजेंद्र सिंह नेगी और इंदु नौटियाल को सुधींद्र सम्मान से नवाजा। गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन को हरित एवं स्वच्छता के लिए भी सुधींद्र सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल राइफल की ओर से पौधे वितरित किए गए। इस दौरान गो सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर, अरुण नेगी, अमित नेगी, रंजना रावत, गीता नेगी, गिरीश चंद्र नैथानी, सूबेदार मेजर शैलेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष नौटियाल, जेपी बहुखंडी आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रेश लखेड़ा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें