फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बदहाल सड़क के सुधारीकरण की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड के सतपुली-भिताड़ा-चाई मोटर मार्ग में तल्ला भिताड़ा गांव के पास मोटर मार्ग की हालत बरसात से बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे और भिताड़ा गांव से ठीक पहले मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से मोटर मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के पैच की बदहाल हालत को देखते हुए तत्काल सुधारीकरण एवं डामरीकरण कराने की मांग लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से की है। ज्ञापन में मांग के समर्थन में ग्राम प्रधान गढ़कोट अनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, मनीष रौतेला, मदन पंवार, सुरजन रौतेला, जगदीश रौतेला आदि ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें