फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर भड़के छात्र, किया महाविद्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने मूल्यांकन के दौरान हुई गलतियों में सुधार कर छूटे हुए अंकों को चढ़ाने और रुके हुए परीक्षा परिणामों को अविलंब घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरव पांडेय के नेतृत्व में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सौरव पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि कई कक्षाओं के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। जिन कक्षाओं के परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं, उनमें भी घोर लापरवाही बरते हुए कई विषयों में अंक चढ़ाए ही नहीं गए हैं। इस मौके पर उन्होंने बीएससी बॉयोटेक प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित करने, बीएससी पीसीएम और जेडबीसी, बीकॉम, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को अपडेट करने, परीक्षा परिणाम में विभिन्न विषयों के छूटे हुए अंक चढ़ाकर पुन: परीक्षा परिणाम घोषित करने, प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं जल्द से जल्द कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहन सिंह, सचिव विशाल वर्मा, अभिषेक काला, मेघा कुलाश्री, भाष्कर, आकाश, रोहित, सोहित, रश्मि, प्रीति, जावेद, अभिषेक, चिराग भाटिया व दीपक बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें