फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध टैक्सियों के खिलाफ हड़ताल शुरू

Tue, 20 Dec 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही टैक्सियों के खिलाफ रामनगर से संचालित होने वाली चार निजी बस कंपनियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बसें पूरी तरह से बंद होने से हजारों यात्री अनेक स्थानों पर परेशान रहे। बस कंपनियों ने परिवहन निगम और प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शह से क्षेत्र में अवैध रूप से चलने वाले वाहनों की भरमार हो गई है और बस कंपनियां घाटा उठाकर परिवहन सेवाएं संचालित करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

धुमाकोट तहसील क्षेत्र और धुमाकोट-रामनगर रूट पर अवैध रूप से चलने वाली टैक्सियों के खिलाफ मंगलवार को बस कंपनियों ने अपनी सेवाएं ठप रखीं। बस कंपनियों का कहना है कि जब तक पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग अवैध रूप से चल रही टैक्सियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में गढ़वाल मोटर यूजर्स, कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन, कुमाऊं आदर्श व गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन शामिल हैं।
गढ़वाल मोटर यूजर्स के अध्यक्ष अरविंद गुसाईं ने कहा कि पिछले कई दशक से लगातार गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों में सहकारिता पर आधारित उनकी कंपनी बस सेवा का संचालन कर रही है। परिवहन विभाग द्वारा हर मार्ग पर उनकी बस कंपनी लोगों को यातायात सुविधा प्रदान कर रही है, लेकिन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होने वाली जीप-टैक्सियों के कारण बस कंपनी घाटे के दौर से गुजर रही है। कई बार परिवहन विभाग व प्रशासन से अवैध टैक्सियों पर रोक लगाने की मांग की गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि जब तक समाधान नहीं निकाला जाएगा, तब तक बसों का संचालन बंद रहेगा। क्षेत्र के अधिकतर रूटों पर निजी बसों के संचालन के कारण गढ़वाल और कुमाऊं के बीच लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग वाहनों के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें