फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नहीं हुई बरसाती नाले की सफाई, घरों में जलभराव का खतरा

Sat, 01 Aug 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी में भारत गैस एजेंसी से बिजनौर वन प्रभाग की ओर जाने वाले बरसाती नाले में मलबा जमा हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों के घरों में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाले की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दिनेश रावत, मोहन लाल, संध्या देवी, सरोज देवी, बृजमोहन रावत, बिशन सिंह चौधरी, भूपेंद्र सिंह गुसाईं, हरीश कुमार ने बताया कि भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी में भारत गैस एजेंसी से बिजनौर वन प्रभाग के जंगल की ओर जाने वाले बरसाती नाले में लंबे समय से मलबा जमा है। नाले में सफाई नहीं होने के कारण झाड़ियां भी उगी है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले से मलबा नहीं हटाया गया तो मूसलाधार बारिश के दौरान नाला उफान पर आने की स्थिति में पानी आबादी वाले क्षेत्र की ओर फैल सकता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पूर्व में भी तेज बारिश के दौरान जलभराव की समस्या आ चुकी है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मानसून के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए नाले की तत्काल सफाई कराने और नियमित निगरानी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें