राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी की मां कुंवरी नेगी का स्वर्गवास हो गया है। वह 88 वर्ष की थीं। रविवार को अलकनंदा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, उन्होंने शनिवार देर शाम कमलेश्वर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में वह हर समय आगे रहीं। विधायक गणेश गोदियाल, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी, पूर्व नपा अध्यक्ष मोहन लाल जैन, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश बुटोला, गणेश भट्ट, भगत डागर और लखपत भंडारी आदि ने निधन पर शोक जताया है।