फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 किमी सड़क होगी डबल लेन

Sun, 20 Mar 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर-पौड़ी-सतपुली-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग में 98 किमी की सड़क को डबल लेन बनाने का प्रस्ताव नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने सरकार को भेज दिया है। 134 किमी में से 36 किमी ही सड़क डबल लेन बन पायी थी। बाकी सड़क वन भूमि अधिनियम और गजट नोटिफिकेशन न होने के कारण नहीं बन पायी थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पौड़ी जिले के श्रीनगर-पौड़ी-सतपुली-कोटद्वार मार्ग जनपद के एक छोर को दूसरे से जोड़ता है। यह मार्ग जिले के तीन मुख्य शहर श्रीनगर-पौड़ी और कोटद्वार को भी आपस में जोड़ता है। इससे इस सड़क में हमेशा वाहनों का दबाव रहता है। इसे देखते हुए वर्ष 2003-04 में तत्कालीन केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री के प्रयासों से इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया। करीब 134 किलोमीटर लंबी इस सड़क को नेशनल हाईवे बने अब 12 वर्ष हो गए है। अभी यह सड़क सतपुली से पैडुल के पास करीब 36 किमी ही डबल लेन बन पाई है। बाकी 98 किमी सड़क अभी भी सिंगल लेन है जिससे वाहनों की आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इन दिक्कतों को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस पूरी सड़क को डबल लेन बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के श्रीनगर डिविजन के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके अंतर्गत विभाग की ओर से इसका गजट नोटिफिकेशन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन


मंजूूरी मिलने पर दो महीने बाद लोगों से आपत्तियां मांगने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क को डबल लेन बनाने में करीब 130 हेक्टेयर वन भूमि पड़ रही है। इसकी स्वीकृति के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें