फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एक हफ्ते में कोटद्वार से हल्द्वानी के लिए मिलेगी श्रीनगर डिपो की रोडवेज बस

Mon, 31 Aug 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर और हल्द्वानी जाने के लिए अन्य डिपो पर रहते हैं निर्भर
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस को कोटद्वार से वृंदावन संचालन की अनुमति नहीं मिलने से कोटद्वार और गढ़वालवासी बस सेवा से वंचित रह गए। वहीं, आगामी एक सप्ताह में श्रीनगर डिपो की बस वाया कोटद्वार हल्द्वानी तक संचालित होने की उम्मीद है।
श्रीनगर रोडवेज डिपो की एक बस वाया पौड़ी कोटद्वार तक संचालित होती है। डिपो ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत में इस बस को हल्द्वानी के लिए वाया कोटद्वार संचालित करने की योजना बनाई थी। पांच महीने बीत जाने के बाद भी यह बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। श्रीनगर और पौड़ी से कोटद्वार पहुंचने वाले यात्रियों को काशीपुर, हल्द्वानी जाने के लिए हल्द्वानी डिपो की एकमात्र बस पर निर्भर होना पड़ता है या फिर कोटद्वार से नजीबाबाद पहुंचकर हरिद्वार व देहरादून से आने वाली बसों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

श्रीनगर डिपो प्रशासन का कहना है कि सर्वे के बाद भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। श्रीनगर से हल्द्वानी के लिए बस संचालन की अनुमति मिल चुकी है। एक सप्ताह के भीतर बस हल्द्वानी के लिए संचालित कर दी जाएगी। डिपो का कार्यभार देख रहे अशोक काला ने बताया कि बस का समय और रूट पूर्ववत रहेगा। श्रीनगर से चलकर बस दोपहर 12:30 बजे कोटद्वार पहुंचकर हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। अब तक यह बस दोपहर एक बजे श्रीनगर के लिए वापसी करती थी। रूट पर दो बसें लगने से सुबह 5:30 बजे हल्द्वानी से चलकर दोपहर 12 बजे तक कोटद्वार पहुंचने वाली बस दोपहर एक बजे श्रीनगर के लिए वापसी करेगी।
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार सीमा से सटे यूपी के नजीबाबाद डिपो की वृंदावन के लिए संचालित होने वाली बस को कोटद्वार से संचालित करने की उत्तराखंड परिवहन निगम से अनुमति नहीं मिलने के कारण पूर्वांचल के जनपदों की बस यात्रा से कोटद्वार और गढ़वाल वासी वंचित रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें