फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गांवों में नहीं सड़क, नाप रहे लंबी दूरी

Wed, 10 Feb 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। जयहरीखाल ब्लाक की पट्टी मल्ला बदलपुर एवं रिखणीखाल ब्लाक की बिचला बदलपुर के आधा दर्जन से अधिक गांव आज भी कई किमी का पैदल सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर गांवों तक मार्ग के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि आज तक किसी सरकार ने इस क्षेत्र के गांवों की सुध नहीं ली। क्षेत्र के ग्राम चौड़, बुलेखा, खनेता, मंज्याड़ी, कलीगाड, मलाणा आदि गांवों के ग्रामीणों के लिए आज भी मोटर मार्ग दूर की कौड़ी बनी है। मोटर मार्ग न होने से इस क्षेत्र के विद्यालयों एवं अस्पतालों में शिक्षक और कर्मचारी भी आने से कतराते हैं। यह क्षेत्र विकास की दौड़ में भी पिछड़ गया है। कई बार बीमार सड़क तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। अब एक बार फिर इन गांवों को जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने सकन्याणीखाल-बुलेखाखाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए सीएम से मांग की गई। ज्ञापन में ग्राम प्रधान बुलेखा पुष्पा देवी, प्रधान मंज्याणी रजनी देवी, प्रधान खनेता उमा देवी, प्रधान चौड़ रविंद्र सिंह समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें