बीरोंखाल ब्लॉक में पड़ती सिमड़ी-कांडा सड़क मलबा आ जाने के कारण पांच दिन से बाधित है। ग्राम पंचायत कांडा मल्ला के प्रधान जितेंद्र पटवाल, जिला पंचायत सदस्य सरिता पोखरियाल, अनिल सिंह रावत, भूपेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहनलाल, दिनकर पोखरियाल ने बताया कि 28 सितंबर को भारी बारिश के दौरान सिमड़ी-कांडा सड़क पर गांव के पनेरा तोक के नजदीक भारी मात्रा में मलबा आ गया था। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
बीरोंखाल ब्लॉक में पड़ती सिमड़ी-कांडा सड़क मलबा आ जाने के कारण पांच दिन से बाधित है। पीएमजीएसवाई बैजरो खंड सतपुली मलबे को नहीं हटा पाया है। ग्रामीणों को एक किमी तक खेतों के रास्ते पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कांडा मल्ला के प्रधान जितेंद्र पटवाल, जिला पंचायत सदस्य सरिता पोखरियाल, अनिल सिंह रावत, भूपेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहनलाल, दिनकर पोखरियाल ने बताया कि 28 सितंबर को भारी बारिश के दौरान सिमड़ी-कांडा सड़क पर गांव के पनेरा तोक के नजदीक भारी मात्रा में मलबा आ गया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पीएमजीएसवाई बैजरो खंड सतपुली के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछली बरसात के बाद सड़क की हालत काफी खस्ता है। स्थिति यह है कि जगह-जगह जहां डामर उखड़ने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं पहाड़ी से आए मलबे को भी नहीं हटाया गया है। कई जगहों पर पुश्ते भी टूटे हुए हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मार्ग पर आए मलबे को हटाने और मार्ग का डामरीकरण करने की मांग उठाई है।
---
सड़क के लिए शासन से आपदा मद में 25 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। अनुबंध गठित किया जा रहा है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पुश्तों का निर्माण कराने के साथ ही मलबा सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - प्रदीप यादव, जेई पीएमजीएसवाई बैजरो खंड सतपुली।