फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का आगाज

विज्ञापन
कोटद्वार में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत रैली निकालते विभिन्न हिं - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय खोलने के साथ ही अभियान का आगाज हो गया। विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम शहर में रैली निकालकर अभियान की शुरुआत की। मुख्य कार्यक्रम 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेंगे।
विज्ञापन

पद्मपुर में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के निकट अभियान के जिला कार्यालय का उद्घाटन यज्ञ के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला संघ चालक विष्णु अग्रवाल, जिला अभियान प्रमुख जितेंद्र बेबनी, आरएसएस के जिला प्रचारक पारस, प्रशांत कुकरेती, मनीराम, दीपक गौड़, अमित सजवाण, राजेश रावत, सचिन नेगी, संतोष पंत समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाते हुए कार्यक्रम में भागीदारी की। अभियान के जिला प्रमुख जितेंद्र बेबनी ने बताया कि शनिवार को निधि संग्रह अभियान में साहित्य, कूपन, रसीदें, प्रचार प्रसार सामग्री कोटद्वार पहुंची, जिसके स्वागत में बाइक रैली निकाली गई। कौड़िया से शुरू रैली लालबत्ती, गैरेज रोड से होते हुए गुरुराम राय स्कूल के निकट जिला अभियान कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें