शंकराचार्य माधवाश्रम जी महाराज की तबियत खराब होने पर उन्हें बेस अस्पताल लाया गया, जहां चेकअप के बाद उन्हें कोटेश्वर भेज दिया गया। माधवाश्रम जी महाराज विगत डेढ़ माह से कोटेश्वर में हैं।
सोमवार करीब 12 बजे माधवाश्रम जी महाराज को ट्रस्ट के सदस्य श्यामलाल सुंदरियाल बेस अस्पताल ले कर आए।
जहां फिजिशियन डा. कमल बुटोला ने उनका चेकअप कर दवाई दी। बाद में ट्रस्ट के सदस्य उन्हें कोटेश्वर ले गए। श्याम लाल सुंदरियाल ने बताया कि वे डेढ़ माह से कोटेश्वर में ही हैं।