फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र से शुरू होगा गढ़वाल विवि का एफएम चैनल

Mon, 11 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि सुविधाओं के मामले में जल्द ही दिल्ली विवि जैसे नामचीन विश्वविद्यालयों कीे सूची में होगा। गढ़वाल विवि ने अपना एफएम चैनल स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। विवि अधिकारियों का कहना है कि अगले शिक्षा सत्र से विवि का अपना एफएम चैनल कार्य करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम जल्द ही एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। विवि ने चौरास परिसर स्थित पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में एफएम चैनल स्थापित किए जाने के लिए कमेटी गठित की है।

विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने विवि के अधिशासी अभियंता वीएन बहुगुणा को एफएम चैनल स्थापित किए जाने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


प्रो. कौल ने बताया कि एफएम चैनल में विवि से संबंधित खबरों के अलावा मनोरंजन के कार्यक्रम में प्रसारित किए जाएंगे। विवि में एफएम चैनल स्थापित होने से सबसे अधिक फायदा पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र के छात्रों को मिलेगा। छात्र एफएम चैनल के माध्यम से क्षेत्र की खबरों को भी प्रसारित कर सकेेंगे। कुलपति प्रो. कौल ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नए शिक्षा सत्र से एफएम चैनल कार्य करना शुरू कर देगा।

जल्द ही डीडी वन पर होगा विवि
गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने बताया कि विवि की डाक्यूमेंट्री को डीडी वन पर प्रसारित करने का निर्णय लिया गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही डाक्यूमेंट्री का प्रसारण डीडी-1 पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें