फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवेज ट्रीटमेंट परियोजना से मिलेगी उचित व्यवस्था : खंडूड़ी

Thu, 18 Jun 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने किया एसटीपी व सीवरेज नेटवर्क परियोजना का निरीक्षण
विज्ञापन

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडी़ ने बृहस्पतिवार को काशीरामपुर (लकड़ीपड़ाव) क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं सीवरेज नेटवर्क परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इ
विज्ञापन

बताया कि कोटद्वार में लगभग 135 करोड़ की लागत से नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और विस्तृत सीवरेज नेटवर्क की स्थापना का कार्य केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार के सहयोग से कोटद्वार में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवरेज नेटवर्क परियोजना के पूरा होने से नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर पेयजल निगम ऋषिकेश के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा, एई दीपक वत्स, जेई आशीष चमोली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें