फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर इंटर व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के छह मेधावी छात्रों के साथ ही अनुकरणीय योगदान के लिए संगठन के तीन सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि दिनेश रावत ने किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक संगठन वरिष्ठजनों के कल्याण और आम जनमानस के लिए फिजियो थैरेपी सेंटर का सफल संचालन करने के साथ ही जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। कहा कि भोले महाराज और माता मंगला भविष्य में भी संगठन को हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनीता नेगी ने कहा कि वर्तमान में वृद्धजनों के प्रति समाज में आदर का भाव पैदा करने की जरूरत है। संगठन के कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने संगठन की वित्तीय स्थिति एवं कार्यकलापों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष पीएल खंतवाल ने सभी आंगतुकों का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस मौके पर जीआईसी कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, विनोद नेगी, आरपी पंत, सत्यप्रकाश थपलियाल, डॉ. सुरेंद्रलाल आर्य, प्रवेश नवानी, जनार्दन ध्यानी और गोविंद डंडरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें