फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अभद्रता पर मिनी बैंक के सचिव निलंबित

Tue, 29 Dec 2015 10:20 PM IST
कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में मिनी बैंक शाखा के सचिव द्वारा महिला से अभद्रता किए जाने के मामले में सचिव को निलंबित कर दिया गया है। महिला द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को मौके पर भेजा था। एसडीएम व मेडिकल टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बडियारगढ़ निवासी एक महिला ने जिला सहकारी मिनी बैंक बडियार के सचिव पर शराब पीकर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी जोशी ने इसकी शिकायत दूरभाष पर डीएम ज्योति नीरज खेरवाल से की। डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम दीपेंद्र नेगी को मेडिकल टीम सहित मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। सोमवार शाम को ही आरोपी का मेडिकल किया गया। आरोपी की रिपोर्ट रविवार देर शाम को ही जिलाधिकारी को भेज दी गई थी। डीएम ज्योति नीरज खेरवाल ने कहा एसडीएम व मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर मिनी बैंक सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें