उत्तर पूर्व दिल्ली राज्य के हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स जिला के पांच दिवसीय शिविर के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या और कैंप फायर में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बुधवार को कैंप फायर का बतौर मुख्य अतिथि कैंट की अधिशासी अधिकारी अंकिता सिंह ने कैंप फायर सामग्री के प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स युवा पीढ़ी के विकास का उचित मंच है। इस अवसर पर स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कई प्रांतों की लोक संस्कृतियों की झलक दिखाई। उन्होंने बेटा-बेटी लघु नाटिका पर बेटियों के साथ होने वाले भेदभाव पर प्रहार किया।
समारोह में जिला आयुक्त उत्तरी पूर्व दिल्ली सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार मीणा, जिला संगठन आयुक्त वीरपाल सिंह, सहायक जिला आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता, अनुपमा, प्रधानाचार्य समर भानु, नगर के गणमान्य लोग राजेश्वर गुप्ता, अनिल अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा, मनोज वेदी, मनोज सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।