पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सतपाल महाराज ने देवप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के समर्थन में बृहस्पतिवार को जामणीखाल में जनसभा की। इस मौके पर महाराज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार खनन माफिया और अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों के हित में काम कर रही है। जबकि आम जनता पानी और सड़क जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए तरस रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी को वोट देकर विधान सभा भेजने की अपील की।
प्रत्याशी विनोद कंडारी ने कहा कि इस युवा प्रदेश का विकास युवाओं की भागीदारी से ही संभव है। भाजपा ही देवप्रयाग क्षेत्र का विकास करवा सकती है। इस अवसर पर रंजन रतूड़ी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट और जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी आदि उपस्थित थे।