फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस आई तो हर घर से एक को मिलेगी नौकरी : हरीश रावत

Wed, 08 Feb 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के थलनदी में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सुरेंद्र सिंह नेगी ने आपको जो सपने दिखाए हैं, उन्हें हम दोनों मिलकर पूरा करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही रुके हुए विकास कार्यों को गति देकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सुरेंद्र सिंह नेेगी के पक्ष में वोट देने को कहा।  
विज्ञापन


देवी रोड स्थित सर्कस मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार बनने पर 2020 तक प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में उत्तराखंड छह चुनिंदा राज्यों में शामिल है। कोटद्वार में विकास दिखता है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को बागी, दागी और रागी बताया।

कहा कि इन लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाकर प्रदेश के विकास को अवरुद्ध करने का प्रयास किया है। जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोगों के भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कोटद्वार के विकास की बात कर रहे हैं, जबकि इन्होंने लैंसडौन और रुद्रप्रयाग में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी। उन्होंने लोगों से क्षेत्रीय विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें