फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार और कल्जीखाल ब्लाॅक के गांवों में रोपित किए पौधे

Thu, 23 Jul 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/सतपुली। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता प्रसारित करते हुए रोटरी क्लब कोटद्वार की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण किया गया। वहीं, गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने कल्जीखाल ब्लॉक में पौधारोपण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीजीआईसी परिसर में हुए पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की जितनी आवश्यकता है। इस मौके पर वीना रावत, धनेश अग्रवाल, वाईपी गिरला, विपिन बख्शी, शरत चंद्र गुप्ता, अनिल भोला, ऋषि ऐरन, विजय कुमार उपस्थित रहे। सतपुली कल्जीखाल ब्लाॅक के ग्राम धौलधार एवं मरगांव में गढ़वाल राइफल्स के जवानों और ग्रामीणों ने हरेला अभियान के तहत 600 से अधिक फलदार एवं अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पर्यावरण प्रेमी डाॅ. गिरीश चंद्र बडोला की पहल पर अभियान में गढ़वाल रायफल्स रेजिमेंटल सेंटर की यूनिट 127, टीए बटालियन के जवानों ने भी दोनों गांवों में पहुंचकर 600 से अधिक पौधे रोपे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें