कोटद्वार/जयहरीखाल। जयहरीखाल और एकेश्वर विकासखंड में हुईं संस्कृत प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते।
संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से विकासखंड एकेश्वर की खंड स्तरीय कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिता अटल उत्कृष्ट इंटरमीडिएट कॉलेज नौगांवखाल में हुई। उद्घाटन प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रौतेला व ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट ने किया। कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में राउमावि सिमारखाल प्रथम, इंटर कॉलेज इंदिरापुरी द्वितीय, समूहगान में अउराइंका नौगांवखाल प्रथम, जनता इंटर कॉलेज कमलपुर द्वितीय व जनता इंटर कॉलेज सुरखेत तृतीय, समूह नृत्य में संस्कृत विद्यालय चैधार प्रथम, राउमावि रिंगवाड़ी द्वितीय, जनता इंटर कॉलेज कमलपुर तृतीय, संस्कृत वाद-विवाद में संस्कृत विद्यालय चैधार प्रथम, इंटर कॉलेज इंदिरापुरी द्वितीय व इंटर कॉलेज सुरखेत तृतीय स्थान पर रहा।
संस्कृत आशुभाषण में संस्कृत विद्यालय चैधार प्रथम व इंटर कॉलेज इंदिरापुरी द्वितीय, श्लोक उच्चारण में जनता इंटर कॉलेज सुरखेत प्रथम, संस्कृत विद्यालय चैधार द्वितीय व राउमावि रिंगवाडी तृतीय रहा। ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट ने विजेता टीमों को मेडल व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में जिला संयोजक रोशन गौड़, प्रधानाचार्य महेंद्र रौतेला, मनोज गुसाईं, विमल बिडालिया, तृप्ति बडोला, अजय घनशाला, कालिका डोबरियाल, राधेश्याम नैथानी, संगीता रावत, संजय कुमार, अमित सुंद्रियाल, राजेश कुमार, यशवंत चौहान, प्रभात जोशी शामिल रहे।
संस्कृत नृत्य में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन प्रथम
जयहरीखाल विकासखंड के अंतर्गत जीजीआईसी लैंसडौन में हुईं प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंदीप पटवाल, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद साकिब आलम एवं बीईओ अमित कुमार चंद ने किया। संस्कृत नृत्य में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन, जीआईसी लैंसडौन, कैंट बोर्ड हाईस्कूल लैंसडौन, संस्कृत आशु भाषण में आर्मी पब्लिक स्कूल, जीआईसी मठली, राउमावि बुचाखाल, श्लोक उच्चारण में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन, राइका कांडाखाल, जीआईसी आधारियाखाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। समूहगान में जीआईसी सारी प्रथम, जीआईसी लैंसडौन द्वितीय रहा। संस्कृत वाद–विवाद में जीआईसी लैंसडौन अव्वल रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। स्थल संयोजिका/प्रधानाचार्या भगवती सिंह, ज्योति रमोला, बबीता रमोला, नीलम बिष्ट, प्रीति, ममता, नीलम रमोला, सपना आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।