फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपये में एक कनस्तर पानी

Sun, 15 May 2016 06:49 PM IST
अमर उजाला/यमकेश्वर
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भृगुखाल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण सैकड़ों लोगों को चार किमी दूर थलनदी से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है। सरकारी कर्मियों को बीस रुपये प्रति कनस्तर के हिसाब से पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भृगुखाल में थनूर पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। गर्मी के कारण योजना का प्राकृतिक स्रोत सूख गया है। इसके कारण ग्रामीणों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भृगुखाल, इंटर कॉलेज भृगुखाल और स्टेट बैंक भृगुखाल के कर्मचारियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को चार किमी दूर थलनदी से पीने का पानी ढोना पड़ रहा है। सरकारी कर्मियों को बीस रुपये प्रति कनस्तर के हिसाब से पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी जलसंस्थान क्षेत्र में टैंकरों से पानी सप्लाई नहीं कर रहा है, जिसके कारण लोगों में विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।

स्थानीय नागरिक आशा देवी, सपना देवी, ममता देवी, पुष्कर सिंह और नरेंद्र सिंह ने जलसंस्थान पर उन्हें पेयजल उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता ओपी बलूनी ने बताया कि उन्हें भृगुखाल में पेयजल किल्लत की जानकारी नहीं है, शिकायत आने पर क्षेत्र में टैंकरों से पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें