फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने 62 परिवारों को दी राशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रोटरी क्लब की ओर से कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में 62 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष धनेष अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण निर्धन लोगों को राशन की समस्या उत्पन्न होनेे लगी है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में वे लोग निवास करते हैं, जिनमें से अधिकांश लोग रोजाना की गई मजदूरी की धनराशि पर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। रोटरी क्लब की ओर से ऐसे 62 जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर राशन वितरित किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, रोटरी क्लब की ओर से विजय माहेश्वरी व डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

120 जरूरतमंदों को वितरित किया राशन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ ने प्रशासन के सहयोग से करीब 120 जरूरतमंद परिवारों को राशन के पैकेट वितरित किए। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के लिए 200 राशन के पैकेट तैयार किए हैं।
राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान काम धंधे ठप पड़ गए हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। संघ का प्रयास है कि लॉकडाउन के दौरान कोई परिवार भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर जनपद के शिक्षक, एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी अपने स्तर से खाद्यान्न सामग्री एकत्र कर जरूरतमंदों को वितरित कर रहे हैं। एसडीएम योगेश मेहरा ने संघ के कार्यालय पहुंचकर खाद्यान्न स्टोर का निरीक्षण किया। इस मौके पर राजेंद्र भंडारी, मुकेश रावत, संजय रावत, डॉ. कवींद्र मोहन उनियाल, बिजेंद्र तोमर, आशीष चौहान, सीताराम पोखरियाल व संतन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें