फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्रास्टनगंज, कुंभीचौड़ और सनेह-लालपानी की सड़कों का होगा कायाकल्प

Fri, 11 Sep 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
135.18 लाख की लागत से होगा निर्माण, विधायक ऋतु खंडूड़ी ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत ग्रास्टनगंज, कुंभीचौड़ लालपानी और सनेह क्षेत्र की बदहाल सड़कों की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। राज्य योजना के तहत तीनों वार्डों में कुल 2.64 किमी मोटर मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इसके लिए 135.18 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

परियोजना के तहत वार्ड संख्या एक ग्रास्टनगंज, वार्ड संख्या दो कुंभीचौड़ और वार्ड संख्या तीन सनेह-लालपानी के विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइल्स से किया जाएगा। शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली और नालियों समेत मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने और निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधा का ध्यान रखने को कहा। इस अवसर पर पार्षद संजय भंडारी, अनिल रावत, पूर्व सैनिक हसवंत सिंह रावत, संजय पंथवाल, राजेंद्र जजेडी, गोपाल जखमोला, ललित चौहान, मनदीप नेगी, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें