फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटाढांक चौराहे पर अब सड़क नहीं होगी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कोटद्वार भाबर रोड पर मोटाढांक चौराहे पर नए सिरे से बन रहा सीसी मार्ग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार भाबर रोड के अतिव्यस्ततम मोटाढांक चौराहे पर अब आए दिन सड़क और पुलिया क्षतिग्रस्त होने की समस्या से निजात मिल जाएगी। लोनिवि ने इस चौराहे पर करीब एक फीट मोटी और ऊंचा सीसी मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया है। सीसी मार्ग बनने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद सौरभ नौडियाल, विनोद कुमार भट्ट, गणेश प्रसाद, राम सिंह नेगी समेत कई लोगों ने कहा कि बीईएल मार्ग से होते हुए मोटाढांक चौराहे पर दिनरात ओवरलोडेड उपखनिज के डंपर व जशोधरपुर स्टील प्लांट के भारी वाहनों की आवाजाही होती है। भारी वाहनों के संचालन से चौराहे पर मुख्य नहर की पुलिया के साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त होती रहती है। लोनिवि ने कई बार सड़क की मरम्मत की, लेकिन हर बार एक महीने के अंतराल पर फिर से सड़क पहले जैसी हालत में पहुंच जाती है। सड़क पर गहरे गड्ढे बन जाते हैं, जिससे यहां दुर्घटना का खतना बना रहता था। क्षेत्रवासियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए नया डिजायन तैयार किया, जिसमें चौराहे पर करीब एक फीट ऊंचा और मोटा सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इससे आए दिन सड़क क्षतिग्रस्त नहीं होगी। लोनिवि के सहायक अभियंता सुदेश बिंजोला ने बताया कि मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क बनते ही इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें