तारबाड़ में फंसा नील गाय का शव।
- फोटो : अमर उजाला
भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में बिजनौर वन सीमा से लगे सौर ऊर्जा तारबाड़ के पास एक नील गाय का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान पूरण चंद और बिजनौर वन विभाग के कर्मचारियों को दी।
ग्रामीण राकेश सिंह, गुुड्डु सिंह, इंद्र सिंह सुनील सिंह, संजय कुमार, सविता देवी ने बताया कि गांव में ही रहने वाले प्रकाश सिंह सुबह अपने मवेशियों को चराने जंगल में जा रहा था। उसे बिजनौर वन सीमा में लगी सौर ऊर्जा की तारबाड़ में एक नील गाय का शव फंसा हुआ दिखा। उसने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना कि जानकारी ग्राम प्रधान पूरण चंद और बिजनौर वन प्रभाग के कर्मचारियों को दी। बिजनौर वन प्रभाग के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लिया और दफना दिया।