फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी में शुरू हुआ सड़क मरम्मत का काम

Mon, 04 Apr 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने उधारी में एजेंसी मोहल्ले में बदरीनाथ हाईवे का सुधार कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि की इस कवायद से एजेंसी मोहल्ले में धूल और वाहन दुर्घटनाओं से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) की परियोजना के तहत शहर में पेयजल लाइनों का पुनर्गठन किया जा रहा है। करीब एक माह पहले एडीबी ने एजेंसी मोहल्ले में जल संस्थान के पंप हाउस से घसिया महादेव तक करीब 300 मीटर पैच में एक ओर आधी सड़क खोदकर नई पाइप लाइन बिछाई। इसके बाद भरान के लिए बिछाए गए कंक्रीट और मिट्टी  लोगों के लिए मुसीबत बन गई।

दिक्कत यह है कि एडीबी ने सड़क मरम्मत के लिए लोनिवि हाईवे खंड को एक भी धेला नहीं दिया है। इससे लोनिवि सड़क की मरम्मत नहीं कर पा रही थी। अगले माह से शुरू हो रही चार धाम यात्रा और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए लोनिवि ने पेटिंग कराना शुरू कर दिया है। इधर, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एडीबी से पैसा नहीं मिला है। चार धाम यात्रा भी शुरू होने जा रही है। धूल और कंक्रीट से लोग परेशान थे। ऐसे में सुधार कार्य शुरू करवाया जा रहा है। उम्मीद है कि एडीबी से बजट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें