फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दो माह से मार्ग बंद, सात किमी पैदल चल रहे ग्रामीण

Fri, 01 Sep 2023 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

हनुमंती-चंडा-मांडई मार्ग पर कई जगहों पर आया है मलबा
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। लोनिवि दुगड्डा का हनुमंती-चंडा-मांडई मार्ग बारिश के कारण कई जगहों पर मलबा आने से दो माह से बंद है। स्थिति यह है कि इस मार्ग पर स्थित 12 से अधिक गांवों की करीब 1200 की आबादी तीन से सात किमी. तक पैदल चलने के लिए मजबूर है। ग्रामीणों ने मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष किशोर डोबरियाल, सचिव योगंबर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मोहन डोबरियाल, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर मलबा आने यह मार्ग दो माह से बंद है। जबकि कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में दालिमीसैंण, सैलानी, बोरगांव, पुरानकोट, कोलीगांव, चंडा वल्ला, चंडा पल्ला, दूंणी मनोहर, धूरा, बड़ोलगांव, मलन्या, बिजनूर, मांडई, पाली आदि गांवों के ग्रामीण दुगड्डा बाजार तक पैदल आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में होती है। उन्हें दंडी कंडी के सहारे पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। जंगल से पैदल आवाजाही करने में जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ है। वहीं लोनिवि दुगड्डा के अपर सहायक अभियंता संतोष भारद्वाज ने कहा कि मार्ग खोलने के लिए दोनों और से जेसीबी लगाई गई हैं। जल्द मार्ग खोलकर आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें