फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से जुड़कर करें नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत: तीरथ

विज्ञापन
कोटद्वार के झंडीचौड़ में गढ़वाल सांसद को ज्ञापन देते सिगड्डी के नागरिक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
किशनपुर। भाबर के झंडीचौड़ रामलीला मैदान में शनिवार देर शाम को भाजपा की ओर से संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने सभी से 20 अगस्त तक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। इस मौके पर सिगड्डी निवासियों ने पौड़ी सांसद को ज्ञापन देकर चिलरखाल-रामनगर बस सेवा को पुन: शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश और जनता के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों से अवगत कराते हुए लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। इस अवसर पर सिगड्डी निवासी पंकज कपटियाल, पुष्कर जोशी, राजेंद्र बिष्ट, कुबेर जलाल, रजत जोशी, अजय कुमार, गौरव जोशी, रजनीश बेबनी व आशू नेगी ने सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तीन वर्ष पूर्व रामनगर डिपो की बस का संचालन चिलरखाल से किया जाता था, जिससे स्थानीय लोगों को रामनगर जाने में बहुत सुविधा होती थी। एक वर्ष पूर्व इस बस सेवा को अचानक बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चिलरखाल-रामनगर बस सेवा को पुन: शुरू करने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र अण्थ्वाल, किसान नेता परशुराम, वीरेंद्र भारद्वाज, राज गौरव नौटियाल, पार्षद सौरभ नौटियाल, दिनेश जोशी व अमित नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें